राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ साइंस एवं साइंस क्लब द्वारा “सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. एन. सिंह एवं विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार डॉ. याह्या मजूमदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जर्मनी की वैज्ञानिक डॉ. क्रिस्टीना पॉप, सीएसआईआर–एनएमएल के डॉ. अशोक कुमार मोहंती सहित अन्य विशेषज्ञों ने सतत विकास, वैज्ञानिक नवाचार, जंग संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और कृषि प्रबंधन जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।
संगोष्ठी में देश-विदेश के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। समापन सत्र में सतत एवं जिम्मेदार वैज्ञानिक शोध को भविष्य की आवश्यकता बताया गया।



