जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा तहसील अंतर्गत थाना इटवा क्षेत्र के ग्राम बयारी में बीती रात बेखौफ चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने सुनील दत्त मिश्रा के घर से नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिए।
यह घटना 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 की दरमियानी रात की है। चोर घर के पीछे से छत के रास्ते अंदर घुसे और ग्रिल उखाड़कर कमरे में रखे सामान को खंगालते हुए चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय पूरा परिवार घर के बाहर बरामदे में सो रहा था।
सुबह कमरे का सामान बिखरा और बक्से का ताला टूटा मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही UP 112 और थाना इटवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है और पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठ रहे हैं।



