सरायकेला। लगातार बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने से सरायकेला नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 एवं 13 में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थिति को देखते हुए प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर प्रशासन ने हालात का जायजा लिया।

सरायकेला के SDO श्री अभिनव प्रकाश के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जलस्तर एवं जल निकासी की स्थिति का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दोनों वार्डों के पार्षदगण एवं नगर निगम के कनीय अभियंता भी मौके पर मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान प्रभावित नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। स्थानीय लोगों ने जलजमाव और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया।

अधिकारियों ने मौके पर जलस्तर और जल निकासी की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा गया।

प्रशासन की ओर से जलस्तर बढ़ने की स्थिति में आवश्यक सावधानी बरतने और प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

1001456336

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!