आदित्यपुर: श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘रंगोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन, छात्रों और शिक्षकों ने मनाई होली

1001055699

आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय में सोमवार को रंगों के पर्व होली के अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह ‘रंगोत्सव 2026’ का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी विभागों के विद्यार्थी, सहायक प्राध्यापक एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य उत्साह और उमंग के साथ शामिल हुए।
समारोह का शुभारंभ कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह ने विद्यार्थियों के बीच रंग-गुलाल उड़ाकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली हर्षोल्लास, आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
कार्यक्रम में कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो भी उपस्थित रहे। उन्होंने होली संदेश देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है, जो भारतीय संस्कृति और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करता है।
रंगोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने संगीत की धुनों पर नृत्य कर जमकर उत्सव मनाया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. याहया मजूमदार, सभी विभागों के विद्यार्थी, सहायक प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डीन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. जे. राजेश, एचआर प्रमुख रविकांत सहित अन्य शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा।

1001055699

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *