खरसावाँ में हल्दी प्रसंस्करण इकाई का डीडीसी रीना हांसदा ने किया निरीक्षण, किसानों से अधिक खरीद और मार्केट लिंकज पर जोर

img 20260310 wa0034

एफपीओ को सुचारु संचालन के निर्देश, पलाश स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री बढ़ाने की योजना

सरायकेला–खरसावाँ जिले के खरसावाँ स्थित हल्दी प्रसंस्करण इकाई का मंगलवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सुश्री रीना हांसदा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इकाई की कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधनों तथा हल्दी प्रसंस्करण व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्तमान सीजन में क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक हल्दी की खरीद सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
इस दौरान उन्होंने एफपीओ (Farmer Producer Organization) के सदस्यों को हल्दी प्रसंस्करण इकाई का सुचारु और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इकाई के बेहतर संचालन से आसपास के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और कृषि आधारित आजीविका को मजबूती मिलेगी।
डीडीसी रीना हांसदा ने हल्दी से बने उत्पादों को व्यापक बाजार से जोड़ने पर भी जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि उत्पादों की बिक्री को ऑनलाइन माध्यमों के साथ-साथ स्थानीय खुदरा दुकानों, जेएसएलपीएस के पलाश स्टोर्स (Palash Stores) और विभिन्न डिपार्टमेंटल स्टोर्स के माध्यम से बढ़ावा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि हल्दी प्रसंस्करण इकाई के प्रभावी संचालन से किसानों की आय में वृद्धि होगी और क्षेत्र में कृषि आधारित रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इस दिशा में सभी संबंधित अधिकारियों और एफपीओ सदस्यों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

1001075063

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *