पोदानुर–धनबाद अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का 11 मार्च को होगा उद्घाटन

1001075776

रेल मंत्रालय ने पोदानुर से धनबाद के बीच नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन संख्या 16619/16620 पोदानुर–धनबाद–पोदानुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस ट्रेन का उद्घाटन 11 मार्च 2026 को विशेष ट्रेन के रूप में किया जाएगा। उद्घाटन यात्रा में ट्रेन संख्या 06619 पोदानुर–धनबाद अमृत भारत स्पेशल के रूप में पोदानुर से बुधवार को शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे धनबाद पहुंचेगी।
यह ट्रेन तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और झारखंड के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। रास्ते में कोयंबटूर, तिरुपुर, इरोड, सलेम, नेल्लोर, ओंगोल, विजयवाड़ा, राजमुंदरी, विजयनगरम, रायगड़ा, केसिंगा, टिटलागढ़, बरगढ़ रोड, संबलपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस नई अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से दक्षिण भारत से झारखंड और पूर्वी भारत के यात्रियों को सीधी और बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापार, शिक्षा और रोजगार के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को भी काफी सहूलियत होगी।

1001075776

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *