टंडवा में खड़ी ट्रक में लगी भीषण आग, केबिन जलकर खाक

img 20260313 wa0021

झारखंड के टंडवा में शहीद चौक के पास ओम साई पम्प के समीप खड़ी एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास की झाड़ियों में लगी आग की चिंगारी ट्रक के तिरपाल तक पहुंच गई, जिसके बाद आग तेजी से फैलते हुए ट्रक के केबिन तक पहुंच गई।
घटना की सूचना मिलते ही NTPC और CISF की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की घटना के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बना रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

1001083426

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!