चतरा एयर एंबुलेंस हादसा: 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का इंजन, जांच में मिल सकती है अहम कड़ी

1001088829

चतरा: झारखंड के चतरा जिले में 23 फरवरी को हुए एयर एंबुलेंस हादसे से जुड़ा एक अहम सुराग 21 दिन बाद सामने आया है। रविवार को सिमरिया थाना क्षेत्र के कासियातू-करमटांड जंगल में महुआ चुनने गए ग्रामीणों को विमान का इंजन और कुछ अन्य मलबा दिखाई दिया।
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिमरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इंजन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह इंजन मुख्य दुर्घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में मिला है।
गौरतलब है कि 23 फरवरी को इसी इलाके में एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में पायलट समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद से ही विमान के बचे हुए हिस्सों की तलाश की जा रही थी।
सिमरिया थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बरामद इंजन को सुरक्षित कब्जे में ले लिया गया है और जांच टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इंजन मिलने से हादसे के कारणों का पता लगाने में अहम सुराग मिल सकते हैं।

1001088829

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!