शहर के आरआईटी थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। आरआईटी थाना प्रभारी श्री संजीव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक लापता बुजुर्ग को सकुशल खोज निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बुजुर्ग रोड नंबर 9 स्थित साई मंदिर के पास की रहने वाली हैं, जो किसी कारणवश अपने घर से भटक गई थीं। परिजनों की सूचना पर आरआईटी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और खोजबीन अभियान चलाया।
लगातार प्रयास और सक्रियता के चलते पुलिस ने बुजुर्ग महिला को सुरक्षित ढूंढ निकाला और उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस मानवीय पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।
स्थानीय लोगों ने आरआईटी थाना पुलिस की इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करते हैं।



