आदित्यपुर में ट्रंप के खिलाफ फूटा आक्रोश, युवा जनशक्ति मोर्चा ने किया पुतला दहन

1001108241

जमशेदपुर/आदित्यपुर:
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के विरोध में सोमवार को आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी चौक पर युवा जनशक्ति मोर्चा द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ट्रंप का पुतला दहन कर विरोध जताया।
कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने किया। रैली के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और अमेरिका व इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की गई।
मीडिया से बातचीत करते हुए अभय झा ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में सभी देशों को एकजुट होकर अमेरिका और इजराइल का बहिष्कार करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर युद्ध को तत्काल रोका जाए।
इस आक्रोश रैली एवं पुतला दहन कार्यक्रम में संगठन के मणि, शिवम, शारुल, राहुल, कार्तिक, आलोक, रोहित, सुमन, कुणाल, पवन, फिरोज़, लखिंदर, अजय मिश्रा, मोहित, रोशन झा, सनम, किट्टू समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

1001108241

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!