इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स एंड गेम्स 2026 का आयोजन, श्रीनाथ कॉलेज बना केंद्रबिंदु

img 20260404 wa0020

आदित्यपुर, 04 अप्रैल 2026:
आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन में एमओयू (Memorandum of Understanding) के तहत इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स एंड गेम्स 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में रंभा कॉलेज ऑफ एजूकेशन, डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजूकेशन, विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजूकेशन तथा मेजबान श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ज्ञात हो कि श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन का इन सभी संस्थानों के साथ पूर्व से ही एमओयू है, जिसके अंतर्गत शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान बैडमिंटन, कैरम बोर्ड एवं टेबल टेनिस जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बालक एवं बालिकाओं के लिए सिंगल्स और डबल्स मुकाबले आयोजित हुए। सभी प्रतियोगिताएं खेल प्रशिक्षक सूर्यजीत सिंह की देखरेख में संपन्न हुईं।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो ने कहा कि खेलकूद न केवल विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि उनके करियर के नए अवसर भी खोलता है।
कैरम प्रतियोगिता के विजेता
पुरुष एकल:
प्रथम – दीपक गोप (विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजूकेशन)
द्वितीय – बुधुराम मुंडा (श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन)
तृतीय – राहुल महतो (श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन)
पुरुष युगल:
प्रथम – सुनील सरदार, सौरव महतो (रंभा कॉलेज ऑफ एजूकेशन)
द्वितीय – मंगल मुर्मू, सुल्तान किस्कू (विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजूकेशन)
तृतीय – कुमार सौरभ, चंदन कुमार (डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजूकेशन)
महिला एकल:
प्रथम – रौशनी कुमारी (श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन)
द्वितीय – नूर जहां खान (श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन)
तृतीय – नेहा महतो (श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन)
महिला युगल:
प्रथम – अन्नू कुमारी मौर्या, रितु यादव (श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन)
द्वितीय – एलिना बोयपाई, नीतू घोष (श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन)
तृतीय – सोनिया सोरेन, नितिशा बागे (रंभा कॉलेज ऑफ एजूकेशन)
टेबल टेनिस प्रतियोगिता के विजेता
बालक एकल:
प्रथम – अमित कुमार राणा
द्वितीय – बुधराम मुंडा
तृतीय – दीपक समद
(सभी – श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन)
बालिका एकल:
प्रथम – सुप्रिया जोंको
द्वितीय – अंकिता कुमारी
तृतीय – मोनिका सुंडी
(सभी – श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन)
बालक युगल:
प्रथम – बुधराम मुंडा एवं दीपक समद
द्वितीय – हेमंत महतो एवं अमित कुमार राणा
तृतीय – सौमन घोष एवं राहुल महतो
(सभी – श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन)
बालिका युगल:
प्रथम – पूजा झा एवं अंकिता कुमारी
द्वितीय – उषा महतो एवं बैजयन्ती
तृतीय – सुप्रिया जोंको एवं संगीता महतो
(सभी – श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन)
समापन:
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जहां विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने विभिन्न कॉलेजों के बीच आपसी सहयोग, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

1001140438

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!