सरायकेला-खरसावाँ में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 48 लीटर से अधिक शराब जब्त, एक गिरफ्तार

img 20260422 wa0004

सरायकेला-खरसावाँ में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश और उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को देखते हुए और भी सख्त कर दी गई है।
इसी क्रम में 21 अप्रैल 2026 को नीमडीह थाना क्षेत्र के हुंडरु, पाठथरडीह और महतो टोला गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न ब्रांडों की अवैध और नकली विदेशी शराब बरामद की गई।
बरामद शराब में प्रमुख रूप से Iconiq Whisky, McDowell’s No.1, B7 और Royal Stag शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल बिक्री हेतु अंकित विभिन्न ब्रांड की शराब भी जब्त की गई। कुल मिलाकर 48.405 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।
कार्रवाई के दौरान प्रकाश महतो नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

1001183535

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!