बैट्री चोरी गिरोह पर गोड्डा पुलिस का शिकंजा, एक गिरफ्तार, दो फरार

img 20260425 wa0020

गोड्डा में बैट्री चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चोरी की तीन बैटरियां भी बरामद की हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गोड्डा नगर थाना पुलिस वारंटियों के खिलाफ छापेमारी और आसूचना संकलन में जुटी थी। इसी दौरान सुबह करीब 4 बजकर 20 मिनट पर पकड़िया घाट, गोड्डा-भागलपुर मुख्य सड़क किनारे तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर बैट्री लोड करते दिखे। पुलिस वाहन देखते ही दो युवक मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए, जबकि एक युवक को सशस्त्र बल की मदद से पकड़ लिया गया।गिरफ्तार युवक की पहचान शिवपुर निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह अपने दो साथियों रोहित कुमार और रौशन कुमार साह के साथ मिलकर हाईवा और ट्रैक्टर से बैटरियां चोरी करता था।पुलिस ने मौके से टाटा ग्रीन और अमरॉन कंपनी की तीन बैटरियां बरामद की हैं। मामले में गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 82/2026 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सुमित कुमार के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है। वहीं फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई में नगर थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और रिजर्व गार्ड शामिल रहे। पुलिस इसे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम सफलता मान रही है।

1001191540

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!