जमशेदपुर:
भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित विशेष स्वगणना अभियान के तहत आज जमशेदपुर में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस दौरान उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार, टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) श्री डीबी सुंदर रामम एवं चीफ ऑफ कॉरपोरेट सर्विसेज श्री वरुण बजाज ने स्वगणना प्रक्रिया में भाग लिया।
यह स्वगणना कार्य श्री तरणीश कुमार हंस, विशेष पदाधिकारी, जेएनएसी (JNAC) एवं जनगणना टीम की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। मौके पर टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के अन्य कर्मियों एवं पदाधिकारियों ने भी ऑनलाइन माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कराई।
अधिकारियों ने बताया कि 1 मई से 15 मई तक विशेष स्वगणना अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नागरिक स्वयं आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
प्रशासन की ओर से जमशेदपुर शहर के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना स्वगणना कार्य अवश्य पूरा करें।



