नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री के पोस्टर की बदहाल स्थिति पर सवाल

file 0000000069cc71fa9fe500ec3e9e47c9 compressed

जमशेदपुर: Netaji Subhas University के मुख्य गेट स्थित पार्किंग क्षेत्र में लगे झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री के पोस्टर/होर्डिंग के फटे और जर्जर हालत में होने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर जहां विश्वविद्यालय परिसर अंदर से पूरी तरह साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखाई देता है, वहीं मुख्य प्रवेश द्वार पर मुख्यमंत्री की तस्वीर वाला बोर्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ा है।
स्थानीय लोगों और छात्रों का कहना है कि यह सिर्फ एक फटा हुआ पोस्टर नहीं, बल्कि राज्य के सर्वोच्च जनप्रतिनिधि की तस्वीर का सार्वजनिक अपमान जैसा प्रतीत हो रहा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर कॉलेज प्रबंधन की नजर इस ओर क्यों नहीं गई, जबकि यह बोर्ड मुख्य गेट के पास सभी को साफ दिखाई देता है।
लोगों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फटे हुए बोर्ड को हटाकर नया बोर्ड लगाया जाए, ताकि संस्थान की छवि और जनप्रतिनिधियों के सम्मान दोनों को बनाए रखा जा सके।

1001237623

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!