जमशेदपुर में स्वच्छता को मिली नई रफ्तार, विधायक Saryu Roy ने 6 ई-रिक्शा कचरा संग्रहण वाहनों को दिखाई हरी झंडी

file 00000000787071faa83702803cfdad45 compressed

जमशेदपुर: शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy ने छह नए ई-रिक्शा आधारित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जानकारी के अनुसार, ये सभी वाहन विधायक निधि मद से खरीदे गए हैं। इनका मुख्य उद्देश्य शहर के विभिन्न वार्डों में ठोस अपशिष्ट संग्रहण व्यवस्था को बेहतर बनाना और लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल संसाधनों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा आधारित ये वाहन प्रदूषण मुक्त होने के साथ-साथ संकरी गलियों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी आसानी से कचरा संग्रहण का कार्य कर सकेंगे।
उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोग अपने घरों से निकलने वाले सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखें तथा नगर निकाय की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग करें।
इस मौके पर उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार, नगर निकाय के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वच्छता कर्मी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि नए वाहनों के शामिल होने से शहर में कचरा संग्रहण क्षमता बढ़ेगी और स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

1001251076

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!