जमशेदपुर बिरसानगर जोन नंबर 10 में मां दुर्गा पूजा समिति की बैठक क्षेत्र कमेटी सदस्य कविता राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दुर्गा पूजा को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

मां दुर्गा मंदिर के पास पूजा स्थल की साफ-सफाई और सजावट का काम शुरू कर दिया गया है। समिति ने बस्ती बासी हो के सभी लोगों से सहयोग की अपील की है।

बैठक में कविता राय, प्रदीप राय, शेखर राव, राजा दे, राजेश कुमार, राजेश बाबू , अजय, समेत कई लोग मौजूद थे। क्षेत्र कमेटी सदस्य प्रदीप राय ने कहा कि पूरे बस्ती में पूजा की तैयारियां की जा रही हैं।

समिति का मानना है कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से बस्ती का हर बच्चा स्वस्थ रहेगा। पूजा को लेकर समिति के सदस्यों में उत्साह देखा जा रहा है। 10 नंबर बस्ती की सलामती और नागरिकों के सुखमय जीवन के लिए पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

20260726 124910
20260726 124845

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!