आदित्यपुर: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आदित्यपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। आदित्यपुर एवं आरआईटी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने विभिन्न गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों और पार्कों में मोटरसाइकिल से गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी।
सुरक्षा के मद्देनजर खरकाई पुल पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की एंटी क्राइम चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने वाहनों की जांच करने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर भी नजर रखी।
पुलिस टीम द्वारा होटल एवं लॉज की भी जांच की गई। इसके अलावा शराब दुकानों, बार संचालकों तथा मांस-मछली विक्रेताओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकार एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई।
पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी एवं जांच अभियान जारी रहेगा। पुलिस का यह अभियान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।

1001441530

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!