जमशेदपुर। बिहार विधान परिषद की एमएलसी एवं बिहार जनता दल (यू) की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. भारती मेहता ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से बिष्टुपुर स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. मेहता ने सरयू राय का कुशलक्षेम जाना और दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक चर्चा हुई।

डॉ. भारती मेहता के साथ झारखंड राज्य नोनिया महासंघ के प्रतिनिधि भी सरयू राय से मिलने पहुंचे। इस दौरान सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर भी बातचीत हुई।

मुलाकात के दौरान शिव कुमार चौहान, सुरेश महतो, मैनेजर प्रसाद, संजीत सिंह उर्फ महतो, प्रभुनाथ प्रसाद, विनोद कुमार, वीरेंद्र महतो, सुरेंद्र प्रसाद, शत्रुघ्न महतो, कृष्णा देवी, मंजू देवी, रीना देवी, दूधनाथ महतो, अंशुल शरण, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अमित शर्मा, अजय कुमार, मंजू सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

1001452378

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!