आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जागृति मैदान को विकसित करने एवं वहीं पर नगर निगम का अत्याधुनिक (हाईटेक) प्रशासनिक भवन बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने आज नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। यह पहल वार्ड संख्या 30 की जनता की सहमति (सर्वे) के आधार पर की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि सबसे पहले जागृति मैदान का समुचित सौंदर्यीकरण किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही मैदान के एक हिस्से में आधुनिक सुविधाओं से लैस आदित्यपुर नगर निगम का प्रशासनिक भवन निर्माण कराया जाए, जिससे आम जनता को एक ही स्थान पर सभी नगर निगम सेवाएं सुगमता से मिल सकें।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रस्ताव से न केवल क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने नगर आयुक्त से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस योजना पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
बताया गया कि ज्ञापन सौंपने के दौरान वार्ड संख्या 30 के कई गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

1001202209

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!