आदित्यपुर में जर्जर बिजली पोल बदलने की पहल, शिकायत पर JBVNL ने लिया त्वरित संज्ञान

img 20260323 wa0007

आदित्यपुर: वार्ड संख्या 26 स्थित बनतानगर में जर्जर बिजली पोल को लेकर स्थानीय लोगों की समस्या पर त्वरित कार्रवाई देखने को मिली है। मानवाधिकार सहायता संघ के जिला सचिव बिट्टू उर्फ सत्य प्रकाश राय ने इलाके में दो खतरनाक स्थिति में खड़े बिजली पोल को बदलने के लिए आदित्यपुर JBVNL के कार्यपालक अभियंता (Executive Engineer) को व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में उन्होंने रमेश ठाकुर के घर के पास तथा गजेन्द्र ठाकुर (रवि जी) के घर के समीप स्थित जर्जर बिजली पोल को तत्काल बदलने की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए JBVNL के कार्यपालक अभियंता ने तुरंत संज्ञान लेते हुए निरीक्षण टीम को मौके पर भेजा।
निरीक्षण टीम ने स्थल पर पहुंचकर दोनों पोल का साइट वेरिफिकेशन किया और उनकी खराब स्थिति की पुष्टि की। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल जर्जर पोल बदलने का निर्देश जारी किया गया।
इस दौरान मानवाधिकार सहायता संघ के आरआईटी मंडल उपाध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर समेत स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए विभाग और संगठन के प्रयासों की सराहना की है।
क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही नए पोल लगाए जाएंगे, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सकेगा और बिजली व्यवस्था भी सुरक्षित हो सकेगी।

1001111230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!