आदित्यपुर। आदित्यपुर-2 के रोड नंबर 16+17, वार्ड नंबर 32 में आगामी 12 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे भव्य ‘भजन संध्या’ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं एवं भजन प्रेमियों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।
आयोजन समिति के अनुसार, भजन संध्या का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को भक्ति और आध्यात्मिक माहौल से जोड़ना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। समिति ने सभी भजन प्रेमियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
कार्यक्रम के आयोजन को लेकर 27 सितंबर 2026 को कार्यकारिणी की दूसरी बैठक में जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। कार्यकारिणी में अध्यक्ष सचिंद्र झा जी, कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोज सिंह जी (मणिपाल), उपाध्यक्ष चन्द्र जी, महासचिव C.L. तिवारी जी, सहायक सचिव मुकेश चौधरी जी, कोषाध्यक्ष संजय दुबे जी, संचालन समिति के सतीश मिश्रा जी और मुख्य मीडिया प्रभारी सुरेश धारी जी सहित अन्य सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा अंकेक्षण की जिम्मेदारी पप्पू चौधरी जी को दी गई है। प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी संतोष शर्मा जी, भोला जी और विक्की जी को, जबकि स्वागत समिति में रेनू मिश्रा जी, शंकर जी और रंजन मिश्रा जी शामिल हैं।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम के लिए न्यूनतम ₹1001 सहयोग राशि निर्धारित की गई है। श्रद्धालुओं से अपनी श्रद्धानुसार सहयोग करने की अपील की गई है। समिति ने भुगतान एवं लेखा-जोखा में सुविधा के लिए पेमेंट का स्क्रीनशॉट साझा करने का भी अनुरोध किया है।
स्थान: रोड नंबर 16+17, आदित्यपुर-2, वार्ड नंबर 32, आदित्यपुर, जमशेदपुर
दिनांक: 12 अक्टूबर 2026
समय: शाम 7 बजे
निवेदक — आयोजन समिति, रोड नंबर 16+17, आदित्यपुर-2, वार्ड नंबर 32

