आदित्यपुर: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में “रिसर्च एंड डेवलपमेंट कमिटी” के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का समापन 25 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “सिस्टमेटिक वे ऑफ रिसर्च पेपर राइटिंग” रहा, जिसके तहत शोध कार्य के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
FDP के दौरान आयोजित सत्रों में
लिटरेचर रिव्यू: बियॉन्ड कॉपी-पेस्ट,
रिसर्च पेपर में ICT टूल्स का उपयोग,
रिसर्च एथिक्स एवं प्लेगरिज्म इन हायर एजुकेशन,
APA एवं डेटा एनालिसिस,
तथा पब्लिशिंग विदाउट फियर: जर्नल एवं पीयर रिव्यू नेविगेशन
जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई।
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ. मृत्युंजय महतो, डॉ. प्रीति साहू, डॉ. शैलेश सारंगी, डॉ. रजनीश तथा डॉ. सूर्याप्रताप सिंह ने प्रतिभागियों को शोध आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो ने कहा कि वर्तमान समय में शोध आधारित पेशेवर विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा में नवाचार को गुणवत्ता सुधार का प्रमुख आधार बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही देश के विकास की अनिवार्य शर्त है।
इस अवसर पर कॉलेज के सभी सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे।

1001190902

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!