आवास योजना में तेजी लाने का निर्देश: एक सप्ताह में अधूरे घर पूरे करने का अल्टीमेटम

1001098109

हंटरगंज (चतरा), बुधवार:
प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में बुधवार को आवास सप्ताह के तहत एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चतरा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) जहूर आलम ने की, जिसमें आवास योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान एसडीओ जहूर आलम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कई लाभार्थी पहली किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं कर रहे हैं। ऐसे लाभुकों को तत्काल चिन्हित कर एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू करवाने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन लाभार्थियों की दूसरी और तीसरी किस्त लंबित है, उन्हें शीघ्र जारी करते हुए सभी अधूरे आवासों को एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूर्ण कराया जाए।
एसडीओ ने सभी मुखिया, पंचायत सचिव और पंचायत सहायकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि तय समय सीमा में 100% आवास पूर्णता सुनिश्चित करें। उन्होंने साफ कहा कि यदि समय पर आवास निर्माण पूरा नहीं होता है, तो लाभार्थियों से दी गई राशि की वसूली करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस बैठक में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दिनकर कुमार सिंह, प्रखंड के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, मुखिया, पंचायत सचिव और पंचायत सहायक सहित कई लोग मौजूद रहे।

1001098109

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!