कुचाई में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज

file 0000000059e871fabbaad206044a9ef6 compressed

सरायकेला-खरसावां: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में कुचाई थाना क्षेत्र के मौजा-मेरोमजंगा में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में क्वार्ट्ज/क्वार्टजाइट खनिज का अवैध उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया।
जांच के क्रम में अवैध खनन गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जमीन मालिक एवं इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कुचाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध खनन, भंडारण अथवा खनिज परिवहन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन एवं खनन विभाग लगातार निगरानी अभियान चला रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या खनिज परिवहन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

1001236402

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!