खेत में करंट फैलने से दो चचेरे भाइयों की मौत, गांव में मातम

1001053154

रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के असंद्रा थाना अंतर्गत रतौली गांव में रविवार सुबह खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान राम कुमार और साहब प्रसाद के रूप में हुई है। बताया गया कि खेत के पास लगे बिजली के पोल में अचानक करंट उतर आया, जिससे पानी भरे खेत में बिजली फैल गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए।
घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन ने जांच के बाद पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है।

1001053154

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *