सरायकेला–खरसावाँ जिले में आगामी होली पर्व 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश और अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला–खरसावाँ के आदेश के आलोक में आज 01 मार्च 2026 को गम्हरिया थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत धातकीडीह, कमलपुर एवं बिंदापुर गांव में कार्रवाई करते हुए दो अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया। मौके से लगभग 750 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर वहीं विनष्ट कर दिया गया, जबकि 35 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।
उत्पाद विभाग द्वारा बरामदगी के बाद संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
अधीक्षक उत्पाद ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान अवैध मद्य निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

1001053146

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!