Adityapur: आगामी 24 जुलाई को स्वर्गीय छोटे भाई की जयंती/जन्मतिथि के अवसर पर ज्ञान प्रकाश राजा मेमोरियल यूथ सेवा संस्थान द्वारा एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत श्री श्री पीपरा संकटमोचन बाबा मंदिर प्रांगण में लगभग 400 नर्सरी के छोटे बच्चों के बीच किताब, कॉपी, पेंसिल एवं रबड़ का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
संस्थान के प्रतिनिधि बिट्टू उर्फ सत्य प्रकाश राय ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे 24 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें तथा इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

1001335536

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!