टेल्को उर्दू स्कूल में नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा व यातायात जागरूकता पर कार्यशाला आयोजितजमशेदपुर: टेल्को उर्दू उच्च विद्यालय के प्रांगण में टेल्को थाना के सौजन्य से नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने की कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रबंधन की पैरेंट बॉडी टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के सचिव एवं केंद्रीय शांति समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह और ओमप्रकाश उपाध्याय भी उपस्थित रहे।विद्यालय के सचिव इनामुल हक ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने कहा कि वर्तमान समय में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं, विशेषकर स्कूली छात्रों के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारीब के मार्गदर्शन में जमशेदपुर पुलिस जिले के विद्यालयों और महाविद्यालयों में नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान चला रही है।उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणाम और यातायात नियमों के पालन के महत्व से अवगत कराया तथा समाज को सुरक्षित बनाने में सभी से सहयोग की अपील की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं ने नशे और साइबर अपराध से दूर रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने का सामूहिक संकल्प लिया।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या शगुफ्ता नाज, प्रधान अध्यापिका कश्मीरा रजी, वरीय शिक्षक अरुण सिंह तथा केंद्रीय शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह ने भी अपने विचार साझा किए। अंत में विद्यालय की शिक्षिका सबीना ने धन्यवाद ज्ञापन किया।यह कार्यशाला विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, डिजिटल सुरक्षा और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!