आदित्यपुर। वार्ड संख्या 26 के बनतानगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण एवं सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याओं को लेकर मानवाधिकार सहायता संघ द्वारा लगातार आवाज उठाई जा रही है। इसी क्रम में विगत 6 सितंबर को जिला सचिव बिट्टू उर्फ सत्य प्रकाश राय के नेतृत्व में आमसभा आयोजित कर स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई थी।

आमसभा के बाद संगठन ने अब स्ट्रीट लाइट की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का निर्णय लिया है। संगठन का कहना है कि क्षेत्र में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तथा आवश्यक स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की गई है।

मानवाधिकार सहायता संघ के जिला सचिव बिट्टू उर्फ सत्य प्रकाश राय ने घोषणा की है कि यदि दुर्गा पूजा से पहले बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त नहीं किया गया और नई स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं की गई, तो आगामी 28 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

संगठन ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से बनतानगर की स्ट्रीट लाइट समस्या का समय रहते समाधान करने की मांग की है, ताकि दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी और लोगों की आवाजाही में सुविधा बनी रहे।

1001524895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!