शैक्षणिक उत्कृष्टता और बेहतर प्लेसमेंट के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जमशेदपुर स्थित Netaji Subhas University (NSU) के 18 विद्यार्थियों ने ऑटोमोबाइल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Sanden Vikas Pvt Ltd में सफलतापूर्वक प्लेसमेंट हासिल किया है। इन छात्रों ने 1 मार्च 2026 को कंपनी के Faridabad स्थित प्लांट में अपनी आधिकारिक ज्वाइनिंग दी।
यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट सेल के अनुसार चयनित छात्र डिप्लोमा मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग से हैं। इनमें डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 10 और डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 8 छात्र शामिल हैं। सभी छात्रों को 2.2 लाख रुपये प्रति वर्ष (2.2 LPA) CTC पैकेज पर नियुक्त किया गया है।
चयनित विद्यार्थियों ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान तकनीकी कौशल और व्यावहारिक ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर कंपनी ने उन्हें इंडस्ट्रियल ऑपरेशंस और असेंबली लाइन के लिए चुना है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति Madan Mohan Singh ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय और विशेष रूप से इंजीनियरिंग विभाग के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि छात्रों का अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कंपनी में चयन यह दर्शाता है कि विश्वविद्यालय उद्योग के अनुरूप कौशल आधारित शिक्षा प्रदान कर रहा है।
वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति Prabhat Kumar Pani ने इसे संस्थान की शिक्षण पद्धति की सफलता बताया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा का वास्तविक मूल्य उसके व्यावहारिक उपयोग में है और यह चयन दर्शाता है कि विश्वविद्यालय का पाठ्यक्रम आधुनिक उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप है।
ज्वाइनिंग के पहले दिन फरीदाबाद पहुंचे छात्रों ने खुशी जताते हुए बताया कि विश्वविद्यालय में मिली प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और मॉक इंटरव्यू सत्रों ने उन्हें चयन प्रक्रिया के लिए पूरी तरह तैयार किया। कंपनी की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी 18 छात्र अब प्रोडक्शन और मेंटेनेंस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, चालू प्लेसमेंट सीजन में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और आने



