जमशेदपुर। कदमा स्थित जीपी स्लॉप क्लब हाउस में रजक समाज महिला समिति, रानीकुदर-उलियान एवं शास्त्रीनगर शाखा की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशुतोष राय ने कहा कि आज की नई पीढ़ी आधुनिक चीजों को तेजी से अपना रही है, लेकिन समाज, सनातनी सभ्यता और संस्कृति से जुड़ी पारंपरिक मान्यताओं एवं परंपराओं से दूर होती जा रही है। उन्होंने इसे चिंता का विषय बताते हुए महिलाओं से आग्रह किया कि वे नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं की जानकारी जरूर दें।
उन्होंने कहा कि नई चीजों को सीखने के साथ-साथ युवाओं को अपनी पुरानी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ाना चाहिए। इससे समाज की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी और आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों से जुड़ी रहेंगी।
आशुतोष राय ने रजक समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि समाज की ओर से यदि उनसे कोई अपेक्षा या आवश्यकता होगी, तो वे अपनी क्षमता के अनुसार उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे।
इससे पूर्व रजक समाज की ओर से कुमारी अन्नू ने आशुतोष राय का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। सावन महोत्सव में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाज की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रजक समाज के केंद्रीय सचिव शिव कुमार, रानीकुदर के अध्यक्ष सुरेंद्र रजक, अन्नू देवी, किरण देवी, भानू देवी, सरिता देवी, पूनम दयाल, माला देवी, धन्नो देवी, सुमन भारती, नीलम देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

1001466275

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!