बिजली दरों में 6.12% बढ़ोतरी के खिलाफ आदित्यपुर में प्रदर्शन, संशोधन विधेयक 2025 की प्रति जलाई

1001133530

आदित्यपुर, 1 अप्रैल 2026:
झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली दरों में औसतन 6.12% की बढ़ोतरी के विरोध में आज आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक पर झारखंड इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर्स एसोसिएशन (J.E.C.A) के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस निर्णय को जनविरोधी बताते हुए तत्काल बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के झारखंड राज्य प्रभारी आशीष धर ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में, जहां विभिन्न देशों में युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि और अनिश्चितता बनी हुई है, ऐसे समय में बिजली दरों में बढ़ोतरी करना आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है। उन्होंने कहा कि यह फैसला आम उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार बिजली संशोधन विधेयक 2025 के तहत इस बढ़ोतरी को लागू रखती है, तो संगठन द्वारा भविष्य में उग्र आंदोलन किया जाएगा। विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक रूप से विद्युत संशोधन विधेयक 2025 की प्रति जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विष्णु देव गिरी, सुशांत सरकार, राजू यादव, मौसमी मित्रा, लिली दास, अमन कुमार, लकी कांत, दीपक कुमार, देवा मुखी, विशाल कुमार, मनीष, विष्णु विश्वकर्मा, गौतम महतो, डॉ. संजू संजना, सावित्री गिरी, मदन सिंह, मंजुला सिंह, रैन सिंह, वकील भारती, बोयर सिंह पूर्ति सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन विष्णु देव गिरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजू कुमार ने किया।

1001133530

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!