सरायकेला-खरसावाँ: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)-2026 के तहत समय पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं।
उपायुक्त ने बताया कि 05 अगस्त, 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद ऐसे सभी नए मतदाता, जिनकी आयु 01 अक्टूबर, 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, अथवा जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे प्रपत्र-6 एवं निर्धारित घोषणा-पत्र के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि 05 अगस्त से 04 सितंबर, 2026 तक पात्र नागरिक अपने संबंधित बीएलओ (BLO) के माध्यम से अथवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अवधि के दौरान सभी पात्र नागरिकों से समय पर आवेदन कर मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
उपायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदाता के रूप में पंजीकरण पर निर्भर करती है। उन्होंने युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करने का आग्रह किया।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं अपना नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के पात्र लोगों को भी समय पर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक की सक्रिय भागीदारी ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएगी।

1001414695

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!