मानवाधिकार सहायता संघ द्वारा सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले यदुनाथ मार्डी को गम्हरिया प्रखंड का महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष जवाहरलाल महाली द्वारा औपचारिक रूप से की गई।
यदुनाथ मार्डी पूर्व में इटागढ़ पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं और गम्हरिया प्रखंड प्रमुख पद के लिए भी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। उनके सामाजिक योगदान और सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रनाथ महतो और आकाश सिंह सहित संगठन के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि यदुनाथ मार्डी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मानवाधिकार से जुड़े कार्यों को और मजबूती देंगे।



