श्रीनाथ विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICSRI-2026 का उद्घाटन, सतत शोध और नवाचार पर होगा मंथन

file 00000000602471f5ba15871222f830ca compressed

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन सस्टेनेबल रिसर्च एंड इनोवेशंस (ICSRI-2026)” के उद्घाटन समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। यह दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 15 एवं 16 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा।
उद्घाटन समारोह में शंभू संध्या एजुकेशनल ट्रस्ट की ट्रस्टी सदस्य श्रीमती अनीता महतो, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एस. एन. सिंह, कुलसचिव डॉ. यह्या मजूमदार, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के प्रमुख शशिकांत महतो समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सम्मेलन के संयोजक असिस्टेंट डीन रिसर्च डॉ. शैलेश सरांगी एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. कमलेंद्र विक्रम हैं। वहीं डॉ. सूर्य प्रताप सिंह, डॉ. प्रीति साहू एवं डॉ. वसीम अकरम को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आयोजकों ने बताया कि ICSRI-2026 का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग को बढ़ावा देना, उभरती तकनीकों और औद्योगिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना तथा नवाचार एवं सतत विकास को प्रोत्साहित करना है। सम्मेलन में छात्र, शोधकर्ता, शिक्षाविद् और उद्योग जगत के विशेषज्ञ भाग लेंगे।
सम्मेलन के प्रमुख विषयों में एआई आधारित स्पेस रोबोटिक्स, एडवांस कंपोजिट मैटेरियल्स और सस्टेनेबल ट्राइबोलॉजिकल सिस्टम्स शामिल हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं में University of Slavonski Brod के प्रो. डॉ. ड्राजन कोजाक तथा Eastern Mediterranean University के डॉ. बाबक सफई शामिल होंगे। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर SRM Institute of Science and Technology के डॉ. शुभब्रत दत्ता, Manipal Institute of Technology के डॉ. जितेंद्र कुमार कटियार, National Institute of Technology Jamshedpur के प्रो. संजय, NIT Silchar के डॉ. प्रसून मंडल तथा Asian Development Research Institute के जियोस्पेशियल वैज्ञानिक डॉ. अर्पण शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे।
डॉ. शैलेश सरांगी एवं डॉ. कमलेंद्र विक्रम ने बताया कि सम्मेलन में प्रस्तुत उत्कृष्ट शोध पत्रों का प्रकाशन स्कोपस एवं एससीआई इंडेक्स्ड जर्नल्स में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एब्स्ट्रैक्ट जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 तथा पूर्ण शोध पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। सम्मेलन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 5 जून से 15 सितंबर 2026 तक चलेगी।
इच्छुक प्रतिभागी icsri2026@srinathuniversity.ac.in पर अपना एब्स्ट्रैक्ट भेज सकते हैं।

1001243738

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!