सड़क हादसे में फायरमैन शशि भूषण एक्का का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

img 20260410 wa0011

सीमेंट प्लांट में कार्यरत फायरमैन, 39 वर्षीय शशि भूषण एक्का का 9 तारीख को एक दुखद सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से परिवार, मित्रों एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शशि भूषण एक्का अपनी स्कूटी (सीजी 14 बी 7833) से बैंक ऑफ इंडिया की आईडी शाखा में केवाईसी कार्य हेतु गए थे। कार्य पूर्ण कर वह शाम लगभग 6:30 बजे अपने गांव वीर खेड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान जर्जत्ता मास्टर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक बिना नंबर वाले लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्वर्गीय शशि भूषण एक्का अपने पीछे परिवार एवं परिजनों को छोड़ गए हैं। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

1001155952

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!