जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर जनता दल (यूनाइटेड) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चलाते हुए प्रभावित लोगों के बीच भोजन का वितरण किया।
कार्यकर्ताओं ने रामजनम नगर रोड नंबर-1, रोड नंबर-2, हाड़गोदाम, शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-4, निर्मल कॉलोनी और शांति नगर रोड नंबर-1 सहित विभिन्न इलाकों में बाढ़ प्रभावित लोगों को खिचड़ी परोसी। दोपहर और रात में अलग-अलग भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें प्रत्येक समय करीब 500 लोगों को भोजन कराया गया। इस तरह कुल करीब 1000 लोगों तक राहत भोजन पहुंचाया गया।
राहत कार्य के दौरान सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, मनोज सिंह, रविशंकर सिंह, दिनेश सिंह, भीम सिंह, रवींद्र राय, राजू रजक, संजीव सिंह उर्फ धानू, माधव सिंह, अजीत सिंह, सुरेश पटनायक और गौरी शंकर समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा में सहयोग किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में प्रभावित परिवारों तक आवश्यक राहत पहुंचाना प्राथमिकता है और जरूरत के अनुसार आगे भी सेवा कार्य जारी रखा जाएगा।

1001444975

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!