सरायकेला-खरसावां: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की सरायकेला-खरसावां इकाई के पदाधिकारियों की मासिक बैठक रविवार संध्या 6 बजे आयोजित की गई। बैठक में संगठन को सुचारू रूप से संचालित करने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के आयोजन एवं नेतृत्व के लिए झारखंड प्रदेश सह प्रभारी एवं सरायकेला-खरसावां महासचिव के प्रति पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।
बैठक में अरुण कुमार चौबे, टी.एन. द्विवेदी, अवधेश बाजपेयी, देवेंद्र कुमार पाण्डे, सतबीर मिश्रा, नीतीश मणि तिवारी, उमेश पाण्डे, सुधांशु पांडे, प्रशांत पांडा, छोटे लाल तिवारी सहित अन्य समर्पित सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

