सरायकेला-खरसावां में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त ने स्वयं किया स्व-गणना पंजीकरण

news photo 200kb 1

सरायकेला-खरसावां: आगामी भारत जनगणना 2027 को सफल, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिले में स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को अपने आवासीय कार्यालय से निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की और जिलेवासियों से भी इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
उपायुक्त ने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया के जरिए नागरिक अपनी एवं अपने परिवार की सही और अद्यतन जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इससे जनगणना के आंकड़े अधिक सटीक, विश्वसनीय और त्रुटिरहित बनेंगे। उन्होंने कहा कि सही आंकड़े भविष्य में विद्यालय, अस्पताल, सड़क सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की बेहतर रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने जिलेवासियों से निर्धारित अवधि के भीतर आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in⁠� पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा, “हमने अपनी जिम्मेदारी निभाई, अब आपकी बारी है।”
प्रशासन की ओर से बताया गया कि स्व-गणना प्रक्रिया के दौरान तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, स्व-गणना के बाद गणनाकर्मी द्वारा जानकारी का सत्यापन भी किया जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।

1001231662

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!