सरायकेला-खरसावां में युवाओं के लिए मुफ्त स्किल ट्रेनिंग, रोजगार के साथ नामांकन शुरू

1001172752

सरायकेला-खरसावां:
जिले के युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। PanIIT Alumni Reach For Jharkhand Foundation के सहयोग से संचालित Prejha Foundation द्वारा मुफ्त कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल, नर्सिंग संस्थान और आईटीआई में युवाओं को विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार दिलाना है।
इन ट्रेड्स में मिलेगा प्रशिक्षण:
कार्यक्रम के तहत मैन्युफैक्चरिंग (वेल्डिंग, फिटिंग, कटिंग), इंटरनेशनल स्किल (इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, पाइप फिटर, एसी मैकेनिक), फोर्कलिफ्ट ड्राइविंग, मशीनिस्ट (महिलाओं के लिए) और सिलाई मशीन ऑपरेटर (महिलाओं के लिए) जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम की खास बातें:
45 से 90 दिनों का अल्पकालिक प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान मुफ्त आवास और भोजन
प्रशिक्षण के बाद नामी कंपनियों में रोजगार का अवसर
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें। इसके लिए प्रखंड स्तर पर रोजगार शिविर, स्कूलों में जागरूकता अभियान और नियोजन कार्यालय के माध्यम से चयन प्रक्रिया चलाई जाएगी।
उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और कौशल प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनें। साथ ही अभिभावकों और आम नागरिकों से भी युवाओं को इस योजना से जोड़ने की अपील की गई है।
संपर्क करें:
हेल्पलाइन: 6204800180
कुचाई एवं खरसावां: 6207901426 / 9308992576 (नरेश आर्य)
सरायकेला: 6204800194 (संतोष कुमार)

1001172752

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!