सरायकेला: भारत की जनगणना–2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLD) कार्य के सफल संचालन को लेकर जिला सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस प्रशिक्षण में जिला एवं चार्ज स्तर के जनगणना पदाधिकारी और तकनीकी सहायकों को जनगणना की प्रक्रिया, मकानों की नंबरिंग, शहरी क्षेत्रों में मानचित्र तैयार करने की विधि, जनगणना अधिनियम के प्रावधान तथा डिजिटल एप्लिकेशन के माध्यम से डेटा संग्रहण से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जिससे डेटा संग्रहण की प्रक्रिया अधिक तेज और पारदर्शी होगी।
13 से 15 मार्च तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 80 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेंदर उरांव सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
सरायकेला: जनगणना–2027 के प्रथम चरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू


