Adityapur News: मेडिकल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, “Med-Mind Balance 2026” सिंपोजियम का आयोजन

1001191555

आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, आदित्यपुर के शैक्षणिक सेल और मनोरोग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “Med-Mind Balance 2026” नामक एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक सिंपोजियम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “मेडिकल प्रशिक्षण में तनाव और चिंता से निपटना” रहा।
इस सिंपोजियम का आयोजन मेडिकल छात्रों के बीच तेजी से बढ़ रहे मानसिक तनाव और चिंता की समस्या को ध्यान में रखते हुए किया गया। यह मुद्दा इतना गंभीर है कि भारत का सर्वोच्च न्यायालय भी इस पर चिंता जता चुका है।
संस्थान के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना समय की मांग है। उन्होंने एक ऐसे सकारात्मक और सहायक शैक्षणिक माहौल की आवश्यकता पर जोर दिया, जहाँ छात्र सुरक्षित महसूस करें और बेहतर तरीके से सीख सकें।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) के मनोरोग विभाग के प्रमुख एवं वरिष्ठ सलाहकार प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार साहू उपस्थित रहे। उन्होंने मेडिकल छात्रों में बढ़ते तनाव और चिंता के कारणों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने शुरुआती लक्षणों की पहचान, तनाव प्रबंधन के उपाय और पेशेवर सहायता लेने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
सिंपोजियम के अंत में यह संदेश दिया गया कि मेडिकल शिक्षा के दौरान मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए निरंतर संवाद, जागरूकता और संस्थागत प्रयास बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम में शामिल छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की जरूरत बताई।

1001191555

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!