जमशेदपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) का संगठनात्मक विस्तार देश के विभिन्न राज्यों में तेजी से हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अरुण कुमार शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री छोटे लाल तिवारी सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों के संयुक्त प्रयास और लगातार सक्रियता से संगठन को देश के अलग-अलग हिस्सों में मजबूत किया जा रहा है।
संगठन के विस्तार के क्रम में विभिन्न राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री शांति भूषण मिश्रा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री विनीत पाण्डे, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के लिए श्री हरिओम सच्चिदानंद तिवारी और तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री ब्रह्म नन्द पाण्डे को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रभारी के रूप में श्री ब्रजेश तिवारी, उत्तर प्रदेश प्रभारी के रूप में श्री शशिकांत पांडे तथा राजस्थान के प्रदेश प्रभारी के रूप में श्री रमेश कुमार मिश्रा को दायित्व सौंपा गया है।
महासभा के पदाधिकारियों के अनुसार, विभिन्न राज्यों में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और समाज के लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से लगातार कार्य किया जा रहा है। आने वाले दिनों में अन्य राज्यों में भी संगठनात्मक विस्तार और नई नियुक्तियां किए जाने की संभावना है।

1001476540

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!