अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिष्टुपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स में महिला सम्मान समारोह आयोजित

1001070476

जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता विनीता मिश्रा और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद संगठन के सदस्यों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, पौधा, शॉल और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साह, आदित्यपुर नगर निगम की उप आयुक्त पारुल सिंह, जज, एमएस प्रतियोगिता में लगातार जीत दर्ज करने वाली श्रेया अधर, सदर अस्पताल की ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रीति पांडे, दंत चिकित्सक जसवीर कौर, अधिवक्ता तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की महिला पत्रकारों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
समाज में जनहित के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संगठन की फातिमा शाहीन, गीता सिंह, मनजीत कौर, बी. लक्ष्मी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, रवि, पुष्पराज तथा सामाजिक संस्था समर्पण की टीम को भी प्रशस्ति पत्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साह ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम देवी, बबली, रितु कौर, ममता भूमिज, महावीर साहू सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

1001070439

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *