आदित्यपुर में श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार का अवसर

img 20260331 wa0008

आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सोमवार, 30 मार्च 2026 को बीएड एवं डी.एल.एड के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि और शिक्षक उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशिक्षुओं का मूल्यांकन किया।
इस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अपने ही संस्थान में रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिला। प्रशिक्षु पूरे उत्साह के साथ इसमें शामिल हुए और अपने कौशल एवं योग्यता का प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय प्रबंधन की सदस्या श्रीमती अनिता महतो ने बताया कि संस्थान का निरंतर प्रयास रहा है कि विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे अपने करियर की मजबूत शुरुआत कर सकें।
वहीं, प्लेसमेंट सेल की प्रभारी सहायक प्राध्यापक श्रीमती लीना महंता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों को न केवल नौकरी के अवसर मिलते हैं, बल्कि वे स्वयं का मूल्यांकन भी कर पाते हैं।
प्लेसमेंट प्रक्रिया के पहले चरण का समापन हो चुका है, जिसमें विद्यार्थियों का शॉर्टलिस्ट किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए संबंधित विद्यालयों में आमंत्रित किया गया है।
महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं, जिससे विद्यार्थियों को एक पेशेवर माहौल में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ।

1001128168

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!