आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां), 22 मार्च 2026:
शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 95वें शहादत दिवस के अवसर पर आदित्यपुर-2 स्थित बनतानगर के आजाद मैदान (पथ संख्या 16-17, राजकीय मध्य विद्यालय के समीप) में रविवार को भव्य खेल मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों और युवाओं के बीच विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड संख्या 32 की पार्षद श्रीमती मालती देवी ने किया। मौके पर अभिभावक के रूप में लखींदर कालुंडिया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा और संचालन दीपक कुमार द्वारा किया गया।
खेल प्रतियोगिताओं में बुक बैलेंस, बिस्किट रेस, स्लो साइकिल रेस, म्यूजिकल चेयर, स्पून मार्बल रेस और 100 मीटर दौड़ शामिल रही। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया और विजेताओं को चयनित किया गया।
प्रमुख प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार रहे:
बुक बैलेंस: रुद्र कुमार, सायरा कुमारी (प्रथम), अबीर बावरी, पुरुषा सिंह (द्वितीय), उत्कर्ष राज, पूर्वी गोप (तृतीय)
बिस्किट रेस: लकी सरदार, काव्य कुमारी (प्रथम), अविन बावड़ी, सोनाक्षी (द्वितीय), रितेश कुमार, अनिशा श्रीवास्तव (तृतीय)
स्लो साइकिल रेस: अनूप चक्रवती (प्रथम), रोशन यादव (द्वितीय), गुलशन कुमार (तृतीय)
म्यूजिकल चेयर: नैंसी कुमारी, मुस्कान वर्मा (प्रथम), परी सिंह, संस्कृति सिंह (द्वितीय), पायरी लोहार, रिया कुमारी (तृतीय)
स्पून मार्बल रेस: मुस्कान वर्मा, अंशु कुमारी (प्रथम), पीहू मिश्रा, अनिका सिंह (द्वितीय), रिया कुमारी, इशिता कुमारी (तृतीय)
100 मीटर दौड़: श्रवण सिंह, आदित्य कुमार (प्रथम), अनिकेत सिंह, प्रकाश चौधरी (द्वितीय), ऋषभ साहू, ऋषभ राज (तृतीय)
इसके अलावा अन्य वर्गों में भी प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजेताओं का चयन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राज, रौनक, रीहान, आर्यन, आदर्श, अनुज, अंशु, आदित्य, उज्ज्वल, शुभम, रुद्र, केशव, अंबिका, लक्ष्मी, अंजली और तपस्या सहित कई युवाओं ने अहम भूमिका निभाई।
आयोजकों ने बताया कि विजेताओं को पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 23 मार्च 2026 (सोमवार) को अपराह्न 3 बजे से किया जाएगा।

1001108613

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!