जमशेदपुर के टिनप्लेट स्थित आंध्रा मिडिल स्कूल परिसर में 18 मई 2026 को सामाजिक संस्था अस्तित्व की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे ने किया। शिविर में ASG आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने बच्चों की आंखों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी।
जांच टीम में मोहम्मद इमरान, करण कुमार और नैना सागर शामिल थे। शिविर के दौरान करीब 100 बच्चों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 20 बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्या (पावर) पाई गई। संस्था की ओर से बताया गया कि प्रभावित बच्चों के इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन से समन्वय कर उचित उपचार की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्राचार्य वसंत कुमार मिश्रा ने अपनी आंखों की जांच कराकर की। इस अवसर पर स्कूल के सचिव ए. रमेश राव, पंडित मनमोहन चौबे तथा फाउंड्री यूनियन मध्य विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजीव कुमार ठाकुर भी मौजूद रहे। राजीव कुमार ठाकुर ने बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया, जबकि संस्था की ओर से बच्चों को कलर पेंसिल प्रदान की गई।
संस्था की संस्थापक सदस्य एवं सचिव मीरा तिवारी ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच कराना आवश्यक है, ताकि किसी भी समस्या का समय रहते उपचार हो सके। वहीं प्राचार्य वसंत कुमार मिश्रा ने बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
पंडित मनमोहन चौबे ने विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह देते हुए “विद्या ददाति विनयम्” का महत्व समझाया। जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे ने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल, टीवी और सोशल मीडिया से दूर रखकर आउटडोर एवं इंडोर खेलों के लिए प्रेरित करने की अपील की।
कार्यक्रम में संस्था की कार्यकर्ता मो. आचार्या, स्मिता जी सहित स्कूल के शिक्षक एस.एन. राजू, संजय सिंह, शालिनी खलखो, सुनीता शर्मा, पूनम शर्मा, पार्वती मुंडा और ए. ललिता उपस्थित रहे।

1001245225

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!