जमशेदपुर, 14 मई 2026 : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) घटक-3 के तहत बिरसानगर आवासीय परियोजना में बन रहे 644 आवासों को जल्द पूर्ण कराने की दिशा में प्रशासन सक्रिय हो गया है। गुरुवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के उपनगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने परियोजना स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपनगर आयुक्त ने बिरसानगर के ब्लॉक संख्या 8 एवं 23 का जायजा लिया और संबंधित संवेदक, अभियंताओं तथा विभागीय कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि माह के अंत तक नाली निर्माण का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।
वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर मीटर कनेक्शन का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा जूडको (JUIDCO) की टीम को मिट्टी कटाव वाले क्षेत्रों को समतल करने को कहा गया।
उपनगर आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सीएलटीसी टीम, अभियंताओं एवं जूडको अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी लंबित कार्य शीघ्र पूरा कर लाभुकों को आवास हैंडओवर करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान JNAC की सीएलटीसी टीम एवं सभी संबंधित अभियंता मौजूद रहे।

1001235399

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!