जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर आगामी 6 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम की व्यवस्था से जुड़े लोग लगातार बैठकें कर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर व्यापक चर्चा करना और इसके उत्थान के लिए सुझाव प्राप्त करना है।
रविवार को विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक में आगामी 27 अगस्त को पीपुल्स एकेडमी, न्यू बाराद्वारी में होने वाली प्रधानाध्यापकों की बैठक को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यह बैठक अपराह्न 3 बजे से आयोजित होगी। इसमें सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से सेमिनार को सफल बनाने के लिए सुझाव लिए जाएंगे।
बैठक में बताया गया कि जमशेदपुर शहर के सरकारी एवं निजी विद्यालयों से संपर्क शुरू कर दिया गया है। सेमिनार को लेकर शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों में उत्साह देखा जा रहा है।
चार सत्रों में होगा सेमिनार
6 सितंबर को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सुबह 9:30 बजे से पंजीकरण शुरू होगा। इसके बाद सुबह 10 से 11 बजे तक उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा।
पहला सत्र सुबह 11:30 से 12:30 बजे तक प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था पर केंद्रित रहेगा। दूसरा सत्र 12:30 से दोपहर 1:30 बजे तक माध्यमिक विद्यालयों से जुड़े विषयों पर होगा।
दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक तीसरा सत्र उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को समर्पित रहेगा। वहीं, 3:30 से शाम 4:30 बजे तक चौथे सत्र में छात्र आंदोलन के विभिन्न आयामों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, चंद्रदीप पांडेय, कृष्ण कुमार, अजय कुमार, नवनीत कुमार, विनीत, आदित्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

1001468542

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!